ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

दरभंगा संस्कृत यूनिवर्सिटी के वीसी अरेस्ट, पटना हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

PATNA : पटना हाईकोर्ट के आदेश पर कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. शशिनाथ झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरभंगा में ही विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने बीती रात

दरभंगा संस्कृत यूनिवर्सिटी के वीसी अरेस्ट, पटना हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना हाईकोर्ट के आदेश पर कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. शशिनाथ झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरभंगा में ही विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने बीती रात उन्हें गिरफ्तार किया है। डॉ. शशिनाथ झा की गिरफ्तारी रात के तकरीबन 9 बजे हुई। पटना हाईकोर्ट में सशरीर हाजिर नहीं होने के कारण कोर्ट के आदेश पर विश्वविधालय थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कुलपति को उनके आवास से गिरफ्तार किया।


अपनी गिरफ्तारी बाद वीसी डॉ. शशिनाथ झा ने बताया कि लहटा कॉलेज के अवकाशप्राप्त कर्मचारी के पेंशन भुगतान मामले में उन्हें हाइकोर्ट में उपस्थित होना था। किसी कारणों से वह उपस्थित नहीं हो सके। इस कारण यह कार्रवाई हुई है। 21 जुलाई को वह हाईकोर्ट में सदेह उपस्थित होंगे। इस मामले में पूछे जाने पर एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि कुलपति को 20 जुलाई को हाईकोर्ट में सदेह उपस्थित होना था लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ जमानतीय वारंट जारी कर दिया था।


दरभंगा पुलिस को 21 जुलाई को कोर्ट में सदेह उपस्थित करने का आदेश जारी किया। इसके बाद कुलपति को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। अब उनकी पेशी कोर्ट में कराई जाएगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें