ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

दरभंगा : शराब माफिया का दुस्साहस : पुलिस के जवान पर स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ाकर ले ली जान

DARBHANGA : दरभंगा जिले में शराब माफिया का दुस्साहस देखने को मिला है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया इतना मजबूत हो चुका है कि वह वर्दी वालों को भी कुछ नहीं समझ रहा।

दरभंगा : शराब माफिया का दुस्साहस : पुलिस के जवान पर स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ाकर ले ली जान
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DARBHANGA : दरभंगा जिले में शराब माफिया का दुस्साहस देखने को मिला है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया इतना मजबूत हो चुका है कि वह वर्दी वालों को भी कुछ नहीं समझ रहा। दरभंगा में शराब माफिया ने एक पुलिस के जवान पर स्कॉर्पियो चढ़ा कर उसकी जान ले ली। तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पुलिस के जवान को 200 मीटर तक घसीटा जिससे उसकी मौत हो गई। जिस स्कॉर्पियो से पुलिस के जवान की मौत हुई उसमें शराब लदी हुई थी। 


यह पूरी घटना बीती रात की है दरभंगा के केवटी पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि शराब माफिया के दिन स्कॉर्पियो गाड़ी में बड़ी खेप लेकर डिलीवरी के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने इस जानकारी के बाद सड़क पर चेकिंग शुरू की इसी दौरान शराब माफिया के लोग स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार होकर आए। उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी सामने खड़े सफीउर रहमान के ऊपर उन्होंने गाड़ी चढ़ा दी। 200 मीटर तक सफीउर रहमान को स्कॉर्पियो गाड़ी घसीटते हुए चेकिंग पोस्ट से आगे चली गई। इस हादसे में जवान बुरी तरह से घायल हो गया। स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार शराब माफिया के तीन से चार लोग मौके से फरार हो गए लेकिन ड्राइवर पकड़ में आ गया। 


बुरी तरह से घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस पूरे घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है जबकि पुलिस के अधिकारियों को कुछ समझ में नहीं आ रहा है। जिस स्कॉर्पियो गाड़ी से पुलिस जवान की मौत हुई वह दिल्ली नंबर की है। गाड़ी का डिटेल निकालने में पुलिस जुटी हुई है। ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है। स्कॉर्पियो गाड़ी में बड़ी मात्रा में शराब भी मिली है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें