ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

साइकिल गर्ल ज्योति की पढ़ाई का जिम्मा प्रियंका गांधी ने उठाया, पिता की मौत के बाद की फोन पर बात

DARBHANGA : कोरोना की पहली लहर के दौरान अचानक से सुर्खियों में आई दरभंगा की साइकिल घर ज्योति को कौन नहीं जानता। पिछले दिनों ज्योति को लेकर एक दुखद खबर सामने आई उसके पिता मोहन पासवा

साइकिल गर्ल ज्योति की पढ़ाई का जिम्मा प्रियंका गांधी ने उठाया, पिता की मौत के बाद की फोन पर बात
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DARBHANGA : कोरोना की पहली लहर के दौरान अचानक से सुर्खियों में आई दरभंगा की साइकिल घर ज्योति को कौन नहीं जानता। पिछले दिनों ज्योति को लेकर एक दुखद खबर सामने आई उसके पिता मोहन पासवान की मौत हार्ट अटैक से हो गई। दरभंगा के छोटे से गांव सिरहुल्ली की रहने वाली साइकिल गर्ल ज्योति पासवान को इस मुश्किल वक्त में कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी का साथ मिला है। प्रियंका गांधी ने ज्योति की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है।


साइकिल गर्ल ज्योति के पिता की मौत की खबर सुनने के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने फोन पर ज्योति से बातचीत की है और उसकी हिम्मत बढ़ाई है। ज्योति के पिता की मौत को लेकर प्रियंका गांधी ने पूरी जानकारी ली है और ज्योति को यह भी भरोसा दिया है कि आगे उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च वह उठाएंगी। प्रियंका गांधी ने साइकिल ज्योति से काफी देर तक फोन पर बातचीत की है हालांकि प्रियंका गांधी से बातचीत के दौरान ज्योति ने अपनी तरफ से कोई मांग नहीं रखी। बातचीत के बाद ज्योति ने बताया कि प्रियंका दीदी ने कहा कि हम तुम्हारे साथ हैं, चिंता मत करना। 


दरअसल गुरुवार को ज्योति के घर पहुंचकर कांग्रेस के नेता और पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने वाले मशकूर अहमद उस्मानी ने प्रियंका गांधी से ज्योति की बात कराई थी। मशकूर अहमद उस्मानी ने कहा है कि प्रियंका गांधी चाहती हैं कि ज्योति की पढ़ाई आगे अच्छे तरीके से हो। उन्होंने कहा है कि कोरोना काल खत्म होने के बाद ज्योति दिल्ली जाएंगी और प्रियंका गांधी से उनकी मुलाकात करवाई जाएगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें