ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

दरभंगा: कोर्ट के आदेश पर LNMU और महाराज कामेश्वर धार्मिक न्यास आमने-सामने, छात्रों ने किया विरोध

दरभंगा व्यवहार न्यायालय ने महाराज कामेश्वर धार्मिक न्यास के पक्ष में फैसला सुनाते हुए LNMU के संगीत एवं नाट्य विभाग की 7 कट्ठा जमीन पर राज परिवार का स्वामित्व स्वीकार किया। प्रशासन जब जमीन खाली कराने पहुंची तब छात्र विरोध करने लगे।

बिहार
महाराज कामेश्वर धार्मिक न्यास के पक्ष में फैसला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DARBHANGA: व्यवहार न्यायालय दरभंगा ने महाराज कामेश्वर धार्मिक न्यास के पक्ष में फैसला सुनाते हुए LNMU के संगीत एवं नाट्य विभाग स्थित सात कठ्ठा भूमि पर राज परिवार का स्वामित्व स्वीकार किया है। आदेश के बाद रविवार को सदर एसडीओ विकास कुमार भारी पुलिस बल के साथ भवन खाली कराने पहुंचे।


पुलिस बल की तैनाती की खबर मिलते ही विभागाध्यक्ष और बड़ी संख्या में छात्र मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। हंगामे की स्थिति बनने पर प्रशासन ने दोनों पक्षों को शांत कराया। विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार दिव्या रानी हांसदा ने बताया कि विभाग में 26 दिसम्बर  तक परीक्षा चल रही है और उन्हें पहले से खाली कराने की कोई सूचना नहीं मिली थी। उन्होंने एसडीओ से 26 दिसंबर  तक का समय मांगा है।


राज परिवार लंबे समय से उक्त सात कट्ठा जमीन पर स्वामित्व का दावा करता आ रहा है। अदालत के फैसले के बाद कई बार कब्जा दिलाने का प्रयास हुआ, परंतु विरोध के चलते सफल नहीं हो सका। रविवार को भी परीक्षा का हवाला मिलने पर प्रशासनिक टीम वापस लौट गई। एसडीओ ने कहा कि कोर्ट के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही थी और तय समय के बाद विभाग खाली कराया जाएगा।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें