ब्रेकिंग
बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे तेजस्वी और तेजप्रताप, जानिए क्या है मामला

PATNA : पटना सिविल कोर्ट से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई विधायक तेज प्रताप यादव आज कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे हैं. दरअसल, तेजस

कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे तेजस्वी और तेजप्रताप, जानिए क्या है मामला
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना सिविल कोर्ट से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई विधायक तेज प्रताप यादव आज कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे हैं. दरअसल, तेजस्वी और तेजप्रताप के ऊपर कोरोना गाइडलाइन को तोड़ने का एक मामला दर्ज किया गया था. इसी मामले में आज इन दोनों की पेशी हुई है.


यह मामला साल 2021 का है. जुलाई महीने में गोपालगंज में अपनी पार्टी के नेता की हत्या के बाद तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव गोपालगंज जाने के लिए अपने आवास से निकले थे. पटना आवास से निकलते वक्त उनके साथ बड़ी तादाद में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. उस समय कोरोना काल चल रहा था.


इसको देखते हुए पुलिस ने उन्हें कोरोना गाइडलाइन का हवाला देते हुए रोक दिया था. इस मामले को लेकर 10 सर्कुलर आवास के बाहर कई घंटों तक बवाल चला था. तेजस्वी यादव गोपालगंज जाने की जिद पर अड़े हुए थे. हालांकि प्रशासन ने उन्हें कोरोना गाइडलाइन का हवाला देते हुए यात्रा से रोक दिया था. इसी मामले में तेजस्वी और तेजप्रताप के ऊपर केस दर्ज किया गया था. 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें