ब्रेकिंग
ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबबिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबबिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी

कोरोना संक्रमित शवों को जलाने के लिए पटना नगर निगम की पहल, लकड़ी का पैसा देगा

PATNA : कोरोना ने अब पटना में मौत की रफ्तार तेज कर दी है। राजधानी के श्मशान घाटों पर कोरोना संक्रमितों के शवों को जलाने के लिए लोग मशक्कत करते दिख रहे हैं। हालात देखकर पटना नगर निग

कोरोना संक्रमित शवों को जलाने के लिए पटना नगर निगम की पहल, लकड़ी का पैसा देगा
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना ने अब पटना में मौत की रफ्तार तेज कर दी है। राजधानी के श्मशान घाटों पर कोरोना संक्रमितों के शवों को जलाने के लिए लोग मशक्कत करते दिख रहे हैं। हालात देखकर पटना नगर निगम ने नई पहल की है। अब विद्युत शवदाहगृह खाली नहीं रहने पर शवों को लकड़ी पर भी जलाया जाएगा। जिसका खर्च नगर निगम देगा। 


पटना के तीनों शमशान घाटों पर संक्रमित शवों के आने का सिलसिला जारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए संक्रमित शवों को लकड़ी पर भी जलाया जाएगा और इस पर जो खर्च आएगा उसे पटना नगर निगम देगा।


नगर निगम के नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने बताया कि बांस घाट, गुलबी घाट और खाजेकलां घाट पर संक्रमित शवों को जलाया जा रहा है। यहां कुल पांच विद्युत शवदाह मशीन हैं। जिसमें से गुलबी घाट पर एक मशीन में मेंटेनेंस का काम चल रहा है। चार मशीनों पर शवों को जलाया जा रहा हैं। अधिक संख्या में शवों के आने पर परिजनों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े इसके लिए लकड़ी पर भी संक्रमितों के शव को जलाया जाएगा। लकड़ी पर शव जलाने पर करीब 10 हजार 500 रुपये खर्च होंगे। इस पूरे खर्च को नगर निगम वहन करेगा। शुक्रवार को गुलबी घाट पर कोविड के छह शव को लकड़ी पर जलाया गया। श्मशान घाट पर कोविड शव को मुफ्त में जलाने का निर्देश दिया गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें