ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

ओमीक्रोन से लड़ने के लिए भगवान भरोसे मोतिहारी का स्वास्थ्य महकमा, हो रही है पूजा पाठ

MOTIHARI : एक ओर बिहार सरकार दावे कर रही है कि वह कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए तैयार है, वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पतालों का हाल ऊपर वाले के भरोसे है. <

ओमीक्रोन से लड़ने के लिए भगवान भरोसे मोतिहारी का स्वास्थ्य महकमा, हो रही है पूजा पाठ
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MOTIHARI : एक ओर बिहार सरकार दावे कर रही है कि वह कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए तैयार है, वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पतालों का हाल ऊपर वाले के भरोसे है. खबर मोतिहारी से है. जहां टीकाकरण में अव्वल रहने वाला जिला अब लोगों की सुरक्षा के लिए भगवान से दुआएं मांग रहा है. ये नज़ारा आपको हैरान कर देगा.


यहां कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन से लड़ने के लिए मोतिहारी के स्वास्थ्य कर्मी भोले बाबा से दुआ मांग रहे हैं. मोतिहारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पूजा पाठ की जा रही है. माथे पर चन्दन और टीका लगाकर पूरा स्वास्थ्य महकमा भगवान की शरण में बैठा हुआ है. मोतिहारी का स्वास्थ्य महकमा 'दवा के साथ दुआ भी' की तर्ज पर ओमिक्रोन से लड़ने की तैयारी में जुटा हुआ है. 


सदर प्रखण्ड के पीएचसी पर किया गया रुद्राभिषेक पूजा. यहां पर डॉक्टर से लेकर नर्स तक प्रभारी से लेकर चपरासी तक हर कोई आज के पूजा में शामिल हुआ है. और बस एक ही दुआ मांग रहा है कि हे भगवान ओमिक्रोन से सब की रक्षा कीजियेगा. टीकाकरण में अव्वल रहने वाले मोतीहारी का स्वास्थ्य महकमा इस बार लोगो के लिए दुआएं भी मांग रहा है. सवाल ये भी खड़ा होता है कि क्या अब सरकार को वैक्सीन पर भरोसा नहीं है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें