ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

कोरोना की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर पटना, 18 मरीजों की मौत.. 2186 नए केस

PATNA : बिहार के अंदर कोरोना की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर राजधानी पटना है। पटना में लगातार तीसरे दिन दो हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले। मंगलवार को 2186 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। सबस

कोरोना की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर पटना, 18 मरीजों की मौत.. 2186 नए केस
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के अंदर कोरोना की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर राजधानी पटना है। पटना में लगातार तीसरे दिन दो हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले। मंगलवार को 2186 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। सबसे ज्यादा मरीज कंकड़बाग, फुलवारी, राजेंद्रनगर इलाकों में मिल रहे हैं। एनएमसीएच को 500 बेड का कोविड अस्पताल बनाने के बाद वहां करीब 300 बेड खाली हैं। पीएमसीएच में अभी 96 बेड पर मरीजों का इलाज चल रहा है, जिसमें से 25 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। यहां 20 नए मरीजों को मंगलवार को भर्ती किया गया, जबकि सात मरीजों की मौत हुई। 



कोरोना से मरने वालों में एक मुंगेर का 27 वर्षीय युवक हैं, जबकि सभी 50 साल से अधिक के मरीज हैं। आईजीआईएमएस में सभी बेड फुल हैं। एनएमसीएच में सात मरीजों की मौत हुई। एम्स में चार मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में बोकारो के भोला प्रसाद साह, खगौल कैंट के चिरंजीव सिंह, पटना के ललन कुमार और नागेश्वर कॉलोनी की तबस्सुम जबीं हैं। 


फिलहाल 229 कोरोना मरीजों का एम्स में इलाज चल रहा है। पटना जिले में मंगलवार को कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14467 हो गई है। पटना सदर प्रखंड में सबसे अधिक 10466 मरीज हैं। बाकी 22 प्रखंडों में 4001 मरीज हैं। फुलवारीशरीफ प्रखंड में 723, दानापुर में 719, फतुहा में 369, बाढ़ में 368, संपतचक में 351 और बख्तियारपुर में 309 मरीज हैं। हालात दिन पर दिन भयावह होते जा रहे हैं।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें