ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

समय सीमा खत्म होने के बावजूद अब काम करेगा ड्राइविंग लायसेंस, राज्य सरकार का बड़ा फैसला

PATNA : कोरोना काल में सरकार ने राज्य की जनता को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि समय सीमा खत्म होने के बावजूद ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता जारी रहेगी। परिवहन वि

समय सीमा खत्म होने के बावजूद अब काम करेगा ड्राइविंग लायसेंस, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना काल में सरकार ने राज्य की जनता को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि समय सीमा खत्म होने के बावजूद ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता जारी रहेगी। परिवहन विभाग ने इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एडवाइजरी का पालन करते हुए आदेश जारी कर दिया है। 


राज्य सरकार के इस आदेश के बाद अब कोरोना संक्रमण के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता खत्म होने के बावजूद उसे 31 दिसंबर तक मान्य माना जाएगा। इसके साथ ही गाड़ियों की परमिट, रजिस्ट्रेशन जैसे डाक्यूमेंट्स की वैधता भी बढ़ा दी गई है। दरअसल सरकार ने यह फैसला कोरोना संक्रमण को देखते हुए किया है करो ना के कारण ज्यादातर सरकारी कार्यालय व्यवस्थित तरीके से काम नहीं कर रहे हैं लिहाजा ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य डाक्यूमेंट्स की वैधता 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।


सरकार के इस फैसले के बाद अब लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन और परमिट की वैधता खत्म होने के बाद परेशानी का सामना नहीं करना होगा। सरकार के इस फैसले के दायरे में बीते 1 फरवरी से लेकर आगामी 31 दिसंबर तक के दौरान वैधता खत्म होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य डॉक्यूमेंट को लाया गया है। लगभग एक 11 महीने के दौरान जिन दस्तावेजों की वैधता खत्म हो रही है उन सभी को 31 दिसंबर तक वैद्य कर दिया गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें