ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

18 जनवरी को पटना में कांग्रेस का संविधान सुरक्षा सम्मेलन, लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बिहार आ रहे राहुल गांधी!

PATNA: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 18 जनवरी को बिहार आने वाले हैं। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वो बिहार आ रहे हैं। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन

BIHAR POLITICS
बिहार दौरे पर राहुल गांधी!
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 18 जनवरी को बिहार आने वाले हैं। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वो बिहार आ रहे हैं। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रमों में वो शामिल होंगे। इस दौरान कांग्रेस के संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को कांग्रेस ने अभी सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन इसकी तैयारी कांग्रेस नेताओं ने शुरू कर दी है। 


मुख्य कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान के पास स्थित एसकेएम हॉल में होगा जिसमें आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में राहुल गांधी शिरकत करेंगे और मंच से लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भी जाएंगे और पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश राठौर ने बताया कि अभी राहुल गांधी के बिहार दौरे की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है। लेकिन राहुल गांधी के दौरे की तैयारी प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने अभी से ही शुरू कर दी है। 


बताया जाता है कि 10 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बैठक बुलाई है। इसी बैठक में राहुल गांधी के दौरे को लेकर बातचीत होगी और कार्यक्रम का स्थान फाइनल किया जाएगा। जिसके बाद राहुल गांधी के बिहार दौरे को सार्वजनिक किया जाएगा। पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर अंसारी ने एसके मेमोरियल हॉल में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना जतायी है। उन्होंने बताया कि पटना के एसकेएम में राहुल गांधी संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें