ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

कोबरा की जिंदगी बचाने के लिए दे दी अपनी जान, डंस लिया उसी सांप ने जिसे बचाया

BETTIAH :कोबरा सांप की जान बचाने में एक युवक ने अपनी जान दे दी । सांप को सुरक्षित बचा कर सुदामा अपने घर तो ले आया लेकिन इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया। इलाज के दौरान स्नैक ब्वॉय की

कोबरा की जिंदगी बचाने के लिए दे दी अपनी जान, डंस लिया उसी सांप ने जिसे बचाया
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETTIAH :कोबरा सांप की जान बचाने में एक युवक ने अपनी जान दे दी । सांप को सुरक्षित बचा कर सुदामा अपने घर तो ले आया लेकिन इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया। इलाज के दौरान स्नैक ब्वॉय की मौत हो गयी।


पश्चिमी चंपारण जिले के योगापट्टी इलाके में स्नैक ब्वॉय के रूप में चर्चित  22 साल के सुदामा की शुक्रवार को मौत हो गयी। दोपहर में जिस कोबरा को पकड़ कर वह लाया था, उसी ने सुदामा को डंस लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी। परिजन हॉस्पिटल ले गये. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, प्रखंड की बहुअरवा पंचायत की बंगाली कॉलोनी के वार्ड नंबर एक निवासी साधन दास के पुत्र सुदामा दास की गुरुवार की देर शाम कोबरा सांप के डंसने से मौत हो गयी।


सुदामा के पिता ने बताया कि गुरुवार को फोन आने पर सुदामा दिन में करीब एक बजे डूंगरी गांव से सांप निकलने के लिए गया था। वहां उसने कोबरा सांप पकड़ा और उसे लेकर घर आ गया। देर शाम सांप को छोड़ने के लिए वह उसे निकाल रहा था, तभी सांप ने काट डंस लिया। सुदामा की तबियत बिगड़ने लगी. परिजन हॉस्पिटल चलने को कह रहे बात कह रहे थे। इसपर सुदामा ने कहा कि पहले सांप को छोड़ दीजिए, तभी हॉस्पिटल चलूंगा।


परिजन पहले उसे कुअरापट्टी झाड़-फूंक के लिए ले गये और फिर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल ले गये जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि सुदामा सांप पकड़ने में माहिर था। कहीं से फोन आता था, सुदामा वहां मदद के लिए पहुंच जाता था। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें