ब्रेकिंग
करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनकरप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन

15 फरवरी को बक्सर में CM नीतीश की प्रगति यात्रा, सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे शाहाबाद DIG

प्रगति यात्रा के दौरान 15 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बक्सर पहुंचेंगे जहां कई विकास योजनाओं की सौगात जिले के लोगों को देंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। शाहाबाद के डीआईजी सत्य प्रकाश ने सुरक्षा का जायजा लिया।

BIHAR
बक्सर में प्रगति यात्रा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pragati yatra in Buxar: सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान वो जिलों में जा रहे हैं और करोड़ों की योजनाओं का सौगात दे रहे हैं। इसी क्रम में 15 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम बक्सर में होगा। अंतिम चरण में 15 फरवरी को सिमरी प्रखंड अंतर्गत केशोपुर में तय हो चुका है, जहाँ पर वो 15 वर्षो से अधर में अटके आर्सेनिक युक्त वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उदघाटन करेंगे।


जिससे गंगा किनारे बसे सैकड़ो गांव के लोगों को आर्सेनिक युक्त पानी से निजात मिलेगा। साथ ही वो अपने इस एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान वहां से सड़क मार्ग से बक्सर अतिथी गृह पहुंचेंगे जहाँ तैयार नये भवन का उदघाटन करेंगे। जिसके बाद उत्तरायणी गंगा तट रामरेखा घाट पर स्थित रामेश्वर मंदिर का दर्शन करेंगे। 


जिसके बाद बक्सर समाहरणालय सभा कक्ष में पहुंचकर जिले के वरीय अधिकारियों के साथ जिले के कार्यो की समीक्षा करने के साथ ही उनके द्वारा दिशा निर्देश जारी किये जायेंगे। वही मुख्यमंत्री के तय कार्यक्रम को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन एड़ी-चोटी एक कर पूरी तैयारी में जुट गया है, ताकि सुरक्षा से लेकर किसी प्रकार की कहीं कमी ना दिखे। 


इसी के मद्देनजर शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य  प्रकाश आज बक्सर पहुंचे और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही वो नगर थाना में लंबित कार्यो का सूक्ष्म निरीक्षण भी किया और अपने मातहतों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाय इसको लेकर भी इनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया।


रिपोर्ट-सुमन्त सिंह, बक्सर

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें