ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

कल अरवल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मंत्री और डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर अरवल में तैयारियां तेज हैं। इटवा और बेलखारा में मंत्री दीपक प्रकाश और डीएम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बिहार न्यूज
23 मार्च को अरवल में समृद्धि यात्रा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ARWAL: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा’ को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 23 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर इटवा एवं बेलखारा में की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण मंत्री पंचायती राज विभाग दीपक प्रकाश एवं जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री एवं डीएम ने कार्यक्रम स्थल बेलखारा और इटवा का विस्तृत जायजा लिया।


 उन्होंने मंच निर्माण, अतिथियों एवं आमजन के बैठने की व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी आवश्यक बिंदुओं की गहन समीक्षा की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं मानक के अनुरूप पूरी की जाएं, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।


दीपक प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा राज्य के विकास और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह कार्यक्रम जिले के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।


वहीं जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय स्थापित कर कार्यों को अंतिम रूप दें, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें