ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

छठ की छुट्टियों के बाद ऑफलाइन मोड में खुलेंगे स्कूल, 50 फीसदी अटेंडेंस की लिमिट भी होगी खत्म

PATNA : कोरोना जैसी महामारी की वजह से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई. लगभग ढाई साल से जूनियर सेक्शन के बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं. हाल के दिनों में ऑफलाइन मोड में स्कूल खुल

छठ की छुट्टियों के बाद ऑफलाइन मोड में खुलेंगे स्कूल, 50 फीसदी अटेंडेंस की लिमिट भी होगी खत्म
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना जैसी महामारी की वजह से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई. लगभग ढाई साल से जूनियर सेक्शन के बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं. हाल के दिनों में ऑफलाइन मोड में स्कूल खुले भी तो तीसरे लहर की आशंका से डरे अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा. लेकिन अब दीपावली और छठ की छुट्टियों के बाद राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर स्कूलों में जूनियर क्लासेज ऑफलाइन मोड में देखने को मिलेगा.


छठ की छुट्टियों के बाद स्कूल जब खुलेंगे तो 50 फ़ीसदी अटेंडेंस की बाध्यता भी खत्म कर दी जाएगी. एलकेजी और यूकेजी की पढ़ाई अब तक कोरोना महामारी के बाद शुरू नहीं हुई थी. लेकिन अब प्री प्राइमरी के बच्चे भी स्कूल जा पाएंगे. पटना के ज्यादातर स्कूलों ने इसकी तैयारी कर ली है. राजधानी के कई बड़े स्कूलों में ऑफलाइन बोर्ड में क्लास शुरु कर दिया गया है. 


सेंट माइकल स्कूल में क्लास 1 से लेकर पांचवी तक की कक्षाएं ऑफलाइन मोड में हो रही है. छठ पूजा के बाद सेंट माइकल के प्राइमरी विंग में एलकेजी और यूकेजी की पढ़ाई भी ऑफलाइन मोड में शुरू हो जाएगी. ऑफलाइन मोड में स्कूलों के खुलने के बाद ऑनलाइन पढ़ाई बंद कर दी जाएगी. 


दरअसल स्कूलों को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से पढ़ाई जारी रखने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अभी स्कूलों ने तय किया है कि महामारी का असर खत्म हो गया है. लिहाजा ऑनलाइन मोड में स्कूल बंद कर दिया जाए. 


लोयला स्कूल में भी स्टैंडर्ड 1 से ऊपर की सभी कक्षाओं की पढ़ाई अब ऑफलाइन मोड में की जाएगी. स्कूल प्रबंधन सभी बच्चों को ऑफलाइन मोड में क्लास के लिए बुलाने वाला है. नोट्रेडम एकेडमी में मोंटेसरी के बच्चों को अभी स्कूल नहीं बुलाया जाएगा. मोंटेसरी में अभी क्लासेज ऑनलाइन ही चलेंगे. कई स्कूल ऐसे हैं जो अब इस तैयारी में लगे हैं कि ऑनलाइन मोड को जारी रखते हुए ऑफलाइन मोड में ज्यादातर बच्चों को आने के लिए प्रेरित किया जाए. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें