ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

छपरा में फ्लिपकार्ट के गोदाम से 2.36 लाख की चोरी, खिड़की का ग्रिल काटकर चोरों ने दिया घटना को अंजाम

छपरा के तरैया थाना क्षेत्र में फ्लिपकार्ट गोदाम से अज्ञात चोरों ने खिड़की का ग्रिल काटकर 2.36 लाख रुपये की कैश चुरा लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जांच में जुटी है।

bihar
जांच में जुटी पुलिस
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHAPRA: छपरा के तरैया थाना क्षेत्र में तरैया बाजार पर संचालित फ्लिपकार्ट के गोदाम से करीब 2 लाख 36 हजार रुपए की चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने खिड़की का ग्रिल काटकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं। 


चोरी की गई यह राशि कैश काउंटर में रखी सीओडी (कैश ऑन डिलीवरी) की रकम थी। गोदाम मैनेजर रोहित कुमार यादव ने बताया कि शाम लगभग 7:30 बजे उन्होंने गोदाम बंद किया और अपने घर पोखरेड़ा चले गए। शनिवार की सुबह जब डिलीवरी ब्वॉय प्रमोद कुमार गोदाम पहुंचे, तो उन्होंने खिड़की का ग्रिल कटा हुआ देखकर तुरंत इसकी सूचना फोन पर दिए। 


सूचना मिलने पर मैनेजर मौके पर पहुंचे और कैश काउंटर की जांच की तो उन्हें वहां से 2 लाख 36 हजार रुपये नकद गायब मिले। इसके बाद तरैया थाना को घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। 


पुलिस ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन चोरी की पूरी वारदात कैमरे में कैद नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें