ब्रेकिंग
बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क, 65 बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम; JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क, 65 बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम; JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर

चक्रवाती तूफान का बिहार में नहीं होगा असर, मौसम सामान्य बना रहेगा

PATNA : बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान का असर बिहार पर पड़ने की उम्मीद नहीं है. मलगातार स

चक्रवाती तूफान का बिहार में नहीं होगा असर, मौसम सामान्य बना रहेगा
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान का असर बिहार पर पड़ने की उम्मीद नहीं है. मलगातार सक्रिय हो रहा है, लेकिन मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इसका बिहार पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं दिखेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के इलाकों के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है जिससे आद्रता आ रही है. रात की तापमान में थोड़ी वृद्धि की संभावना है, लेकिन अगले चार से पांच दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने जा रहा.

पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री है जो सामान्य के करीब है. बुधवार की तुलना में गुरुवार को पटना, गया और भागलपुर के दिन के तापमान में थोड़ी कमी आई. आकाश में कई जगह पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहे जिसकी वजह से दिन के वक्त ठंड थोड़ी ज्यादा महसूस हुई.

 हालांकि रात के वक्त तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सबसे कम तापमान गुरुवार को गया में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुवार की शाम से पटना में कोहरा भी देखने को मिला है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 से 4 दिनों में कोहरा धीरे-धीरे बढ़ेगा.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें