ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Cancelled Trains: रेलवे ने रद्द की इन रूट्स पर चलने वाली कई ट्रेनें, सफर प्लान करने से पहले यहाँ देखें लिस्ट

Cancelled Trains: घने कोहरे के कारण भारतीय रेलवे ने दिसंबर से फरवरी/मार्च तक 20 से अधिक ट्रेनें रद्द की हैं। बिहार, यूपी, पंजाब, असम और बंगाल के रूट प्रभावित..

Cancelled Trains
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Cancelled Trains: सर्दी और घने कोहरे का असर अब रेल यात्रा पर साफ दिख रहा है। भारतीय रेलवे ने सुरक्षा कारणों से दिसंबर से फरवरी 2026 तक कई लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द कर दी हैं। पूर्व मध्य रेलवे ने मुख्य रूप से 24 ट्रेनों (12 जोड़ी) का परिचालन 28 फरवरी/मार्च 2026 तक रोक दिया है। इससे बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, असम, पश्चिम बंगाल और दिल्ली से जुड़े रूट के यात्री सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। कोहरे में विजिबिलिटी कम होने से ट्रेनें धीमी चलती हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अब रेलवे ने यात्रियों से वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।


रद्द ट्रेनों की मुख्य लिस्ट इस प्रकार है..

-14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: 25 फरवरी 2026 तक रद्द (बिहार-यूपी रूट प्रभावित)

- 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस: 25 फरवरी 2026 तक रद्द

- 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस: 27 फरवरी 2026 तक रद्द

- 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस: 1 मार्च 2026 तक रद्द

- 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस: 27 फरवरी 2026 तक रद्द

- 12328 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस: 28 फरवरी 2026 तक रद्द

- 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस: 28 फरवरी 2026 तक रद्द

- 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस: 26 फरवरी 2026 तक रद्द

- 14523 बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस: 26 फरवरी 2026 तक रद्द

- 14524 अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस: 24 फरवरी 2026 तक रद्द


- 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस: 2 मार्च 2026 तक रद्द (उत्तर बिहार-पंजाब रूट)

- 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस: 28 फरवरी 2026 तक रद्द

- 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस: 27 फरवरी 2026 तक रद्द

- 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस: 1 मार्च 2026 तक रद्द

- 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस: 23 फरवरी 2026 तक रद्द (असम-बिहार रूट)

- 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस: 24 फरवरी 2026 तक रद्द

- 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस: 26 फरवरी 2026 तक रद्द

- 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस: 27 फरवरी 2026 तक रद्द

- 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस: 26 फरवरी 2026 तक रद्द

- 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस: 27 फरवरी 2026 तक रद्द

- 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस: 25 फरवरी 2026 तक रद्द

- 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस: 27 फरवरी 2026 तक रद्द


ये रद्दीकरण मुख्य रूप से पूर्व मध्य रेलवे जोन के हैं, जो बिहार से गुजरने वाली कई ट्रेनों को भी प्रभावित करते हैं। कुछ ट्रेनें ऐसी भी हैं जो मार्च तक रद्द रहेंगी। कोहरे के कारण स्पीड कम होने से चेन रिएक्शन होता है, इसलिए रेलवे ने पहले से ही ये फैसला लिया है।


यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले IRCTC ऐप, NTES वेबसाइट या 139 पर ट्रेन स्टेटस चेक करें। रद्द ट्रेनों के टिकट का ऑटोमैटिक रिफंड मिल जाएगा। वैकल्पिक ट्रेनें या बस का सहारा लें। रेलवे ने असुविधा के लिए खेद जताया है, लेकिन सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। सर्दी बढ़ने पर और ट्रेनें प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए अपडेट रहें।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें