ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar News: शिक्षक का शव बंद कमरे से बरामद, तलाक के बाद से बढ़ गया था अकेलापन और तनाव

Bihar News: बक्सर के महात्मा गांधी नगर में शिक्षक अजय कुमार सिंह (40) की बंद कमरे में संदिग्ध मौत हो गई है। शिक्षिका पत्नी से तलाक के बाद अकेले रहा करते थे अजय। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले में एक शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला कर रख दी है। नावानगर प्रखंड के खरगपुरा प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत 40 वर्षीय शिक्षक अजय कुमार सिंह का शव रविवार देर शाम उनके महात्मा गांधी नगर स्थित घर में बंद कमरे के अंदर मिला। नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में कोई चोट के निशान या सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।


अजय कुमार सिंह अपने मकान में अकेले रहते थे और उनकी पत्नी से कुछ समय पहले ही उनका तलाक हो चुका था। जानकारी के मुताबिक अजय की पूर्व पत्नी भी एक शिक्षिका हैं। तलाक के बाद से अजय मानसिक तनाव से जूझ रहे थे और इसका इलाज भी करा रहे थे। पड़ोसियों के अनुसार अजय शांत स्वभाव के थे और स्कूल से लौटने के बाद ज्यादातर समय अपने कमरे में अकेले बिताते थे। उनके भाई अभय कुमार का घर भी उसी मोहल्ले में है, लेकिन वह परिवार के साथ अलग रहते हैं। रविवार शाम अभय जब अजय से मिलने पहुंचे तो दरवाजा बंद होने और बार-बार आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।


अभय ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नगर थाना पुलिस ने खिड़की से झांककर देखा तो कमरे की चाबी टेबल पर पड़ी थी। बांस की मदद से चाबी निकालकर दरवाजा खोला गया, अंदर अजय गेट के पास ही बैठी अवस्था में मृत पाए गए। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने इस बारे में बताया कि शव पर कोई चोट या जख्म नहीं था और कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने कुछ दवाइयां और दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत का सटीक कारण पता चल सकेगा, लेकिन तनाव को देखते हुए आत्महत्या की ही आशंका जताई जा रही है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें