ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

Bihar News:त्योहारी सीजन में स्पेशल बस सेवा शुरू, इन राज्यों से रोजाना बिहार के लिए होगी रवाना; जान लें टाइमिंग

Bihar News: दूर्गा पूजा के साथ ही त्योहारी सीजन शुरु हो गया है। अब बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: दूर्गा पूजा के साथ ही त्योहारी सीजन शुरु हो गया है। अब बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल से लाखों प्रवासी कामगारों और बिहारवासियों को राहत मिलेगी, जो दुर्गापूजा, छठ और दिवाली पर सुरक्षित और किफायती दरों पर अपने घर लौटना चाहते हैं।


बता दें कि यह विशेष सेवा 20 सितंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक जारी रहेगी। निगम ने एक सितंबर से ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी थी ताकि यात्री पहले से ही अपनी यात्रा की योजना बना सकें। इन बसों का संचालन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख राज्यों के लिए रोजाना किया जाएगा।


भागलपुर से दिल्ली के लिए एसी बस का किराया 1487 रुपये और एसी स्लीपर का किराया 2200 रुपये तय किया गया है। यह बस प्रतिदिन दोपहर तीन बजे भागलपुर से खुलेगी। बीएसआरटीसी के अधीक्षक अमित कुमार श्यामला ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के समय प्राइवेट बस ऑपरेटरों द्वारा वसूले जाने वाले मनमाने किराए पर रोक लगाना और यात्रियों को सुरक्षित एवं सुलभ विकल्प उपलब्ध कराना है।


कोलकाता-पटना रूट पर बसें शाम 6 बजे, रात 7:30 बजे और 8:30 बजे उपलब्ध रहेंगी। दिल्ली से भागलपुर के लिए बसें दोपहर 1:30 बजे, शाम 4 बजे और रात 9 बजे रवाना होंगी, जबकि गयाजी से भागलपुर के लिए बसें दोपहर 3:30 और 4:30 बजे संचालित होंगी।


इसी तरह, कोलकाता-भागलपुर रूट पर शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक बसें मिलेंगी। गाजियाबाद-पटना रूट पर नॉन-एसी सीटर बस दोपहर 2 बजे गाजियाबाद से और शाम 4 बजे पटना से रवाना होगी। दिल्ली-पूर्णिया रूट पर दिल्ली से बस दोपहर 1 बजे और पूर्णिया से सुबह 11 बजे रवाना होगी।


दिल्ली रूट पर यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए निगम ने इस मार्ग पर सबसे अधिक 65 बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गयाजी और दरभंगा से दिल्ली के आनंद विहार तक दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे के बीच चलेंगी। इसके अलावा बिहार-हरियाणा के लिए भी 30 एसी सीटर और स्लीपर बसों की विशेष व्यवस्था की गई है।


बीएसआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग में डिजिटल पेमेंट विकल्प, रीयल-टाइम बस ट्रैकिंग और रिफंड सुविधा की भी घोषणा की है। निगम ने बस अड्डों पर भीड़ नियंत्रण, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्राथमिकता वाली सीटें और 24x7 हेल्पलाइन नंबर की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके अलावा, सुरक्षा के लिए सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस सिस्टम लगाए गए हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें