ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट...

बीपीएससी टीआरई-3 पेपर लीक कांड में EOU ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के करीबी प्रवीण कुमार सिंह उर्फ डब्लू मुखिया को पटना के करबिगहिया से गिरफ्तार किया है। वह अभ्यर्थियों को हजारीबाग के होटल में प्रश्न रटवाने की साजिश में शामिल

Bihar News, BPSC TRE 3 Paper Leak, Sanjeev Mukhiya, W Mukhiya Arrest, Economic Offences Unit Bihar, Bihar Teacher Exam Leak, Patna News, BPSC Paper Leak Case, Bihar Exam Scam
तस्वीर में 'मुखिया'
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के खास डब्लू मुखिया को आर्थिक अपराध इकाई ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है. यह माफिया 2015-16 से ही संजीव मुखिया गिरोह से जुड़ा था. यह कुख्यात प्रतियोगिता परीक्षा में पेपर लीक करने में सहयोग करता था.

आर्थिक अपराध इकाई ने बताया है कि वर्ष 2024 में आयोजित बीपीएससी टीआरई-3 परीक्षा का प्रश्न पत्र संजीव मुखिया ने लीक कराया था. इसके बाद हजारीबाग के कोहिनूर होटल में अभ्यर्थियों को क्वेश्चन रटवाने की योजना बनाई गई थी. इस दौरान डब्लू मुखिया 4-5 स्कॉर्पियो से करीब 30 अभ्यर्थियों को लेकर हजारीबाग गया था. हजारीबाग के कोहिनूर होटल के परीक्षा के एक दिन पूर्व जब पुलिस की छापेमारी हुई तो यह वहां से भाग कर लखीसराय आ गया था. तब से यह छुपाकर रह रहा था. 

आर्थिक अपराध इकाई ने बताया है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक परीक्षा पेपर लीक मामले में केस दर्ज करने के बाद अब तक सरगना संजीव मुखिया सहित 293 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित किया चुका है. शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है. 22 तारीख को आर्थिक अपराध इकाई ने संजीव मुखिया गिरोह के सक्रिय सदस्य प्रवीण कुमार सिंह उर्फ डब्लू मुखिया को पटना के करबिगहिया से गिरफ्तार किया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें