ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Sharda Sinha News :पटना एयरपोर्ट लाया गया पद्म भूषण शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर,कल होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली AIIMS में निधन हो गया।। छठ के गाए उनके गीत बेहद मशहूर हुए और इस पर्व के पहले ही दिन उन्होंने अंतिम सांस ली।आज इंडिगो फ्लाइट

Sharda Sinha News :पटना एयरपोर्ट लाया गया पद्म भूषण शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर,कल होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली AIIMS में निधन हो गया।। छठ के गाए उनके गीत बेहद मशहूर हुए और इस पर्व के पहले ही दिन उन्होंने अंतिम सांस ली।

आज  इंडिगो फ्लाइट से उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया गया। दोपहर बाद पटना में इसे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कल  सुबह 8 बजे गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान का साथ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

दिल्ली AIIMS ने बताया कि सेप्टिसीमिया (ब्लड इंफेक्शन) की वजह से शारदा सिन्हा की मौत हुई। 26 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था। 3 नवंबर को हालत में सुधार होने पर प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया। लेकिन 4 नवंबर की शाम उनका ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा, इसके बाद से वे वेंटिलेटर पर थीं।

शारदा सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी ने कहा- उनके (शारदा) गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। महापर्व छठ से जुड़े उनके गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी।




इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें