ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

विधानसभा में हंगामे की घटना को आरके सिन्हा ने बताया शर्मनाक, बोले-लोकतंत्र के मंदिर में ना हो इसकी पुनरावृत्ति

PATNA : विधानसभा में हंगामे की घटना को बीजेपी नेता आरके सिन्हा ने बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया है. आरके सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में इस घटना की पुनरावृति नहीं होनी चाहिए.

विधानसभा में हंगामे की घटना को आरके सिन्हा ने बताया शर्मनाक, बोले-लोकतंत्र के मंदिर में ना हो इसकी पुनरावृत्ति
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : विधानसभा में हंगामे की घटना को बीजेपी नेता आरके सिन्हा ने बेहद  ही दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया है. आरके सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में इस घटना की पुनरावृति नहीं होनी चाहिए. 

आरके सिन्हा ने कहा कि कल जो कुछ भी बिहार विधान सभा में माननीय सदस्यों के द्वारा हुआ, वह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक  है. ऐसा बिहार में पहले कभी भी हुआ नहीं था. मैंने तो 1966 -1967 का समाजवादियों का वह भी काल देखा है, जब संयुक्त विधायक दल की सरकार थी.

लोक नायक जय प्रकाश  नारायण जी का आन्दोलन का काल भी देखा है. वह दिन भी देखा है, जब लालू जी विपक्ष में थे और वह दिन भी देखा है जब वे मुख्यमंत्री थे. यह तो कभी भी नहीं हुआ है. इसकी कभी भी किसी भी लोकतंत्र में इजाजत नहीं दी जा सकती है. विधान सभा लोकतंत्र का मंदिर है और सभी माननीय सदस्य उसके पुजारी हैं. फिर व्यवहार भी वैसा ही होना चाहिए. अब जो हो गया सो हुआ .आगे से ऐसे व्यवहार की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए , ये सभी माननीय को ध्यान रखना चाहिए.  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें