ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार के दिहाड़ी मजदूर को 37 लाख से ज्यादा का GST नोटिस, क्या वाकई है गब्बर सिंह टैक्स?

PATNA : बिहार का एक दिहाड़ी मजदूर गिरीश यादव इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल गिरीश यादव मजदूरी करके अपना गुजर-बसर करता है लेकिन इसके बावजूद जीएसटी की तरफ से उसके ऊपर 37 लाख ब

बिहार के दिहाड़ी मजदूर को 37 लाख से ज्यादा का GST नोटिस, क्या वाकई है गब्बर सिंह टैक्स?
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार का एक दिहाड़ी मजदूर गिरीश यादव इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल गिरीश यादव मजदूरी करके अपना गुजर-बसर करता है लेकिन इसके बावजूद जीएसटी की तरफ से उसके ऊपर 37 लाख बकाया का नोटिस भेज दिया गया है। अब दिहाड़ी मजदूरी करने वाले गिरीश को समझ में नहीं आ रहा कि उसे किस बात के लिए 37 लाख बकाये का जीएसटी नोटिस भेजा गया है। मामला खगड़िया के अलौली थाना इलाके के मेघौना गांव का है। गिरीश इसी गांव का रहने वाला है। अलौली थाने ने गिरीश के साथ धोखाधड़ी से जुड़ा एक मामला दर्ज कर लिया है। 


दिन भर मजदूरी करके किसी तरह परिवार के साथ गुजर-बसर करने वाले एक गिरीश यादव के ऊपर जीएसटी का नोटिस अपने आप में सुर्खियां बना हुआ है। बताया जा रहा है कि गिरीश यादव के नाम से राजस्थान के पाली में एक लिमिटेड कंपनी है। गिरीश के टेंपरेरी अकाउंट नंबर यानी टैन के ऊपर साढ़े 37 लाख रुपए जीएसटी का बकाया है। इसकी वसूली के लिए ही गिरीश को नोटिस भेजा गया है। गिरीश का कहना है कि वह कभी राजस्थान गया ही नहीं और ना ही उसके जान पहचान वालों की कोई कंपनी है। शुरुआती दौर से ही यह मामला पूरी तरीके से फर्जीवाड़े का नजर आ रहा है। 


आशंका जताई जा रही है कि गिरीश के डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर किसी ने फर्जी कंपनी खोली और लाखों की टैक्स चोरी को अंजाम दिया। इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद खगड़िया के डीएम डॉ आलोक रंजन घोष ने कहा है कि यह मामला इनपुट सब्सिडी क्रेडिट का है और संभावना है सामान के लेनदेन में मजदूर के पैन का इस्तेमाल किया गया। इस मामले में गिरीश को अब राजस्थान के पाली जाकर सेल टैक्स डिपार्टमेंट के पास पक्ष रखना होगा। बिहार में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले गिरीश के लिए यह एक बड़ी मुसीबत है। ऐसे में यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या वाकई गब्बर सिंह टैक्स है?

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें