ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Weather Today: बिहार के कई जिलों में गरज और तेज हवा का येलो अलर्ट, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

Bihar Weather Today: बिहार के 19 जिलों में मंगलवार को गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि गुरुवार से मौसम में फिर बदलाव के संकेत हैं।

Bihar Weather Today
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather Today: बिहार के 19 जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य और पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार की तुलना में बुधवार तक गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है। हालांकि गुरुवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।


सोमवार को अररिया, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और रोहतास सहित 12 जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान करीब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।


राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बिहार में न्यूनतम तापमान 17.4 से 22.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.8 से 37.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस नालंदा के राजगीर में और सबसे कम 17.4 डिग्री सेल्सियस पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में दर्ज किया गया।


इस गर्मी के मौसम में पहली बार सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। पटना में लगभग 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। राजधानी में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। यहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विभाग ने 17 मार्च तक के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस अवधि में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवा चलने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं करीब 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पुरवा हवा के कारण बाइक सवारों को ठंड का भी एहसास हुआ।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें