Bihar Weather Update: राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में मौसम का मिजाज कल से ही बदला हुआ है। मौसम विभाग ने पहले ही अपने पूर्वानुमान में बताया था कि 10 और 11 अप्रैल को राज्य का मौसम बदल जाएगा और मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग ने मधुबनी, दरभंगा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार के लिए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि इन जिलों के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में सभी लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने लोगों ने आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है और कहा है कि बारिश के दौरान बहुत जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें।





