ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी; गया में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी का असर जारी है। पटना में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया, जबकि गया में पिछले 15 वर्षों का तापमान रिकॉर्ड टूट गया

Bihar Weather
बिहार का मौसम
© google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पटना में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार की तुलना में तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले 24 घंटे में सबसे बड़ी छलांग मानी जा रही है।


राज्य में सर्वाधिक तापमान गया और डेहरी में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गया में यह तापमान पिछले 15 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। इससे पहले 2010 में 18 अप्रैल को गया का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया था।


हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार को राहत की उम्मीद जताई है। पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में तेज गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, झारखंड में सक्रिय एक चिह्नित सिस्टम बिहार की ओर बढ़ रहा है, जिसकी वजह से पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, बेगूसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, और खगड़िया में आंधी, गरज-तड़क और हल्की वर्षा की संभावना है।


इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। वज्रपात और आंधी की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।


बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लू से बचाव के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने, सिर ढक कर बाहर निकलने और दिन के तेज धूप वाले समय (दोपहर 12 से 3 बजे) में बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें