ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ रहा गर्मी का प्रकोप, 40 डिग्री वाले टॉर्चर के लिए हो जाएं तैयार! लू से बचने का कर लें उपाय

Bihar Weather Update: बिहार में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है।

 Bihar Weather Update
बिहार में बढ़ रहा गर्मी का प्रकोप, 40 डिग्री वाले टॉर्चर के लिए हो जाएं तैयार!
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather Update: बिहार में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन उम्मीद ना के बराबर है। बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ दिनों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री रहने का अनुमान है।


अप्रैल की शुरुआत में भी बिहार के लोग गर्मी से परेशान हैं। आने वाले दिनों में कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। बारिश का बहुत असर नहीं होगा।  पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव दिख रहा है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। अप्रैल के महीने में ही लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।


आने वाले दिनों में कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने की संभावना है। तापमान बढ़ने से राज्य में लू चलने की आशंका है। पिछले दिनों कुछ जगहों पर बादल छाए थे। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य का मौसम सूखा रहेगा। इसके बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर पूर्व, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व भाग के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। 7 अप्रैल को कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें