ब्रेकिंग
‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

Bihar Weather: बिहार में प्रचंड गर्मी के बीच इन तीन जिलों में मौसम लेगा करवट, बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राज्य के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather
बिहार में प्रचंड गर्मी के बीच इन तीन जिलों में मौसम लेगा करवट, बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: इस साल समय से पहले ही बिहार में गर्मी ने अपना प्रचंड तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च के महीने से ही तापमान से तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। भीषण गर्मी के साथ लू का भी असर दिख रहा है। जिससे अभी से ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच बिहार के तीन जिलों में मौसम करवट ले सकता है।


मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के बीच राज्य के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) पटना की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में अगले कुछ दिनों तक तीव्र गर्मी का दौर जारी रहेगा। हालांकि, 3 अप्रैल को प्रदेश के तीन जिलों- बक्सर, कैमूर और रोहतास में मौसम कुछ हद तक करवट ले सकता है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कुछ इलाकों में वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। इस साल सामान्य से अधिक लू पड़ने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं, प्री-मानसून की बारिश में भी कमी देखने को मिल सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें