ब्रेकिंग
Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें

Bihar Weather: बिहार के दर्जनों जिलों में आज भी वर्षा की चेतावनी, 7 में ऑरेंज अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में मोंथा चक्रवात की वजह से 1 नवंबर को 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, 7 में ऑरेंज अलर्ट जार्ज। पूर्वी चंपारण, अररिया आदि में अति भारी वर्षा की चेतावनी, ठंड भी बढ़ी..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान मोंथा के असर ने मौसम को पूरी तरह उलट-पुलट कर दिया है। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से अब ठंड में भी इजाफा हो गया है। साथ ही आज 1 नवंबर मतलब आज 29 जिलों में हल्की से भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 जिलों पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में अति भारी बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटे की हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी है, जहां तेज हवा और मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी जारी रहेगी। मोंथा का केंद्र अब छत्तीसगढ़ पर है, लेकिन बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी बिहार को अब भी प्रभावित कर रही है। अगले 24 घंटों में तापमान में 4-6 डिग्री की गिरावट का अनुमान है, जिससे जनजीवन और कृषि दोनों पर असर पड़ेगा।


पिछले तीन दिनों से बिहार के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश ने जलभराव और ठंड बढ़ा दी है। पटना सहित कई शहरों में सड़कें गीली हो गईं और गंगा किनारे के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गया के इमामगंज में 74 मिमी और नवादा में 50 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि पटना का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहने के बावजूद हल्की ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, मोंथा के कमजोर पड़ने के बावजूद बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की-मध्यम वर्षा जारी रहेगी। 2 नवंबर से सुधार के संकेत हैं।


आज बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले 29 जिलों में से 7 में ऑरेंज अलर्ट जारी है, जहां अति भारी वर्षा (115 मिमी से अधिक) और बिजली चमकने का खतरा है। शेष 22 जिलों में भारी वर्षा (64-115 मिमी) और तेज हवाओं का येलो अलर्ट है। ऑरेंज अलर्ट वाले 7 जिलों में शामिल है पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज। जबकि येलो अलर्ट वाले 22 जिलों में पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, शेखपुरा, बांका, जमुई, नवादा, गया, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल हैं।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें