ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Weather: बिहार में इस दिन से ठंड करेगी लोगों का जीना मुश्किल, समय रहते कर लें तैयारी

Bihar Weather: बिहार में 3 दिन के बाद ठंड दिखाएगी अपना असली रूप, पटना पूर्णिया छोड़ कई जिलों में तापमान लुढ़का, कोहरे को लेकर भी जारी हुआ अलर्ट..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: बिहार में मौसम धीरे-धीरे अपना रंग बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक हवा शुष्क बनी रहेगी, लेकिन उसके बाद ठंड लोगों को अपना असली रूप दिखाने वाली है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पछुआ हवाओं और ला नीना के प्रभाव से नवंबर में ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे चला जाएगा। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही सड़क पर कोहरा छाने की वजह से वाहन चालकों को भी सतर्क रहना पड़ेगा।


मंगलवार को पटना सहित 20 जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ा है। पटना का पारा 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पूर्णिया 31.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। शुष्क मौसम की वजह से दिन सामान्य ही रहा, लेकिन सुबह-शाम ठंडक महसूस हो रही। उत्तरी जिलों में मध्यम कोहरा छाया रहा जबकि पूर्णिया में विजिबिलिटी महज 1000 मीटर रह गई।


मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में 22 नवंबर के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा। फिर यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा, जिससे मौसम में अचानक बदलाव आएगा। फिलहाल तीन-चार दिनों तक अधिकतम तापमान स्थिर ही रहेगा।


हालांकि, ला नीना के प्रभाव से इस साल सर्दी सामान्य से 15-20 दिन ज्यादा चलेगी। इस बार दिसंबर से फरवरी के अंत तक ठंड का प्रकोप रहेगा। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है। लोगों को मास्क पहनने और बाहर कम निकलने की सलाह दी गई है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें