ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Weather: बिहार के तापमान में गिरावट लगातार जारी, ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार बनी चिंता का विषय

Bihar Weather: पिछले 5 दिनों में पटना का न्यूनतम तापमान लगातार लुढ़का है। पछुआ हवाओं से ठंड बढ़ी, समनपुरा में AQI 246 तक पहुंच गया है। अगले 4 दिन कोहरा और करेगा परेशान, हवा भी खराब रहेगी..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: बिहार में ठंड ने अब रफ्तार पकड़ ली है। पिछले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 5 नवंबर को पटना का न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री था, जो अब 9 नवंबर को 18.0 डिग्री पर व कई जिलों में इससे भी नीचे आ गया है। पछुआ हवाओं की तेज गति ने सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ा दी। अगले तीन-चार दिन कोहरा यूं ही बना रहेगा और ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी।


रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री रहा। गया में 27.5, भागलपुर 28.4 और मुजफ्फरपुर 27.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। राज्य के 18 जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ा है, लेकिन न्यूनतम में भी गिरावट जारी है। पूर्णिया में दृश्यता महज एक हजार मीटर रही। सुबह की धुंध ने वाहन चालकों को परेशान किया। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई गुंजाइश नहीं।


चिंता की बात यह है कि ठंड के साथ अब हवा भी जहरीली हो चली है। रविवार शाम चार बजे समनपुरा क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 246 तक पहुंच गया। पीएम 2.5 का स्तर मानक से ज्यादा है। जबकि पटना का औसत AQI 159 रहा। तारामंडल 125, पटना सिटी 101 और दानापुर 178 पर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार निर्माण कार्य और सड़क सफाई सही तरह से न होने से धूल उड़ रही है और प्रदूषण का कारण बन रही।


मौसम केंद्र के निदेशक ने कहा है कि नवंबर से फरवरी तक प्रदूषण का असर रहेगा ही। कोहरा और शुष्क मौसम धूल के हवा में लगातार बने रहने का कारण बनेगा। नगर निगम पानी का छिड़काव करे और सफाई बढ़ाए तो शायद राहत मिल सकती है। अभी पटना का औसत AQI सामान्य श्रेणी में है, लेकिन 200 पार होते ही मामला बिगाड़ना शुरू हो जाएगा।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें