ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Weather News: बिहार के मौसम का बदलने वाला है मिजाज, IMD ने जारी किया यह अलर्ट

Bihar Weather News: बिहार के मौसम में अगले दो-तीन दिनों में उतार-चढाव देखने को मिल सकता है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी.

Bihar weather
बिहार के मौसम का हाल
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather News: बिहार के मौसम में अगले दो-तीन दिनों तक उतार-चढ़ाव देखने के मिल सकता है। लोगों को कभी ठंड तो कभी कोहरा और कभी कड़ी धूप देखने को मिल रही है। दिन में धूप तो शाम होते-होते ठिठुरन बढ़ने लगती है जो सुबह तक जारी रहती है। अगले दो से तीन दिनों तक बिहार का मौसम कुछ इसी तरह का रहने वाला है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी।


मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 20 जनवरी को बिहार के अधिकांश जिलों में सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान दो-तीन डिग्री बढ़ने की संभावना है। आज से धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी। वहीं 21 जनवरी से तेज धूप निकलने से दिन और रात दोनों के तापमान में वृद्धि होगी।


तापमान बढ़ने से ठंड में गिरावट आएगी लेकिन पछिया हवा के कारण सुबह और शाम में कनकनी बनी रहेगी। वहीं 22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। अगले 24 जनवरी तक मौसम में इसी तरह का बदलाव देखने को मिल सकता है। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें