ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में लुढ़का पारा, कोहरा और तेज हवाएं मिलकर बढ़ा रहे लोगों की मुश्किलें

Bihar Weather: बिहार में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। रात का तापमान 7.4°C तक गिरा। 21 जिलों में कोहरा और हवा बढ़ाएंगे लोगों की मुश्किलें..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: बिहार में सर्दी ने अब पूरे जोर-शोर से अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब दिसंबर का तीसरा दिन भी ठंड के थर्ड डिग्री टॉर्चर का शिकार बन गया है। रात का पारा लुढ़ककर 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि दिन का तापमान भी 27 डिग्री के आसपास सिमट गया है। बादलों की चादर और पछुआ हवाओं की सरसराहट ने कनकनी को दोगुना कर दिया है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। मौसम विभाग की मानें तो यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा, घने कोहरे ने तो जैसे पूरी तरह पटकथा ही बदल दी है।


कई जिलों में कोहरे ने दृश्यता को पूरी तरह से धुंधला कर दिया है। बिहार मौसम सेवा केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि बुधवार और गुरुवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका, पटना, औरंगाबाद, लखीसराय, सासाराम और कैमूर जैसे 21 जिलों में सुबह-रात कुहासे का साया रहेगा। जिस वजह से सड़कें और रेल मार्ग पर भी असर पड़ेगा।


पिछले 24 घंटों में ठंड का असर साफ झलका, शेखपुरा में दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रहा, लेकिन ज्यादातर जगहों पर यह 24-26 डिग्री के बीच अटका रहा। पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में न्यूनतम 7.8 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और सहरसा में 8-12 डिग्री का आंकड़ा रहा। दक्षिणी जिलों जैसे गया, नवादा और औरंगाबाद में भी रातें सिहरन भरी हो गईं, जहां छह जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया। बुधवार को अधिकतम 24-28 डिग्री और न्यूनतम 9-14 डिग्री रहने का अनुमान है, साथ ही बादलों की वजह से धूप में भी नरमी बनी रहेगी।


पछुआ हवाओं की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने से ठंडक और तीखी हो जाएगी, यह दिसंबर भर उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व के हिस्सों में सामान्य से कम तापमान रखेगी। IMD ने शीतलहर की सामान्य घटना का पूर्वानुमान जताया है। यात्रियों को फॉग लाइट जलाने, गति कम रखने की हिदायत दी गई है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें