ब्रेकिंग
पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात

Bihar Weather: बिहार में इस दिन तक जारी रहेगा बारिश का प्रकोप, आज कई जिलों के लिए IMD का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में मानसून की भारी बारिश जारी। सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर को लेकर ऑरेंज अलर्ट। अगले 4-5 दिन गया, जमुई, भागलपुर में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: बिहार में मानसून की सक्रियता के कारण पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे राजधानी पटना सहित कई जिले जलमग्न हो गए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), पटना ने 30 जुलाई के लिए सीवान, सारण, बक्सर और भोजपुर में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


कैमूर, रोहतास और अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है, जिसके साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएँ चल सकती हैं। पटना में रुक-रुक कर बारिश से कंकड़बाग, राजेंद्र नगर जैसे इलाकों में जलभराव ने जनजीवन प्रभावित किया है। कोसी और बागमती के जलस्तर में बढ़ोतरी ने बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है।


IMD के अनुसार गुरुवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्वी और पश्चिम चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, और शिवहर में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे बिहार में वज्रपात का खतरा बना हुआ है। जिसके लिए सभी जिलों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से यह बारिश का दौर अगले 4-5 दिनों तक जारी रहेगा। गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, अररिया और मुंगेर में विशेष रूप से भारी बारिश की संभावना है।


पटना में इस मानसून सीजन में अब तक औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिससे जल निकासी की समस्या गंभीर हो गई है। दक्षिण बिहार में मानसून की मजबूत स्थिति के कारण बारिश का सिलसिला बना रहेगा। धान की बुआई के लिए यह बारिश लाभकारी है, लेकिन जलभराव और बाढ़ का खतरा चिंता का विषय है। स्थानीय प्रशासन ने निचले इलाकों में पंप लगाकर जल निकासी शुरू की है और आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट पर हैं।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें