ब्रेकिंग
ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

Bihar Weather: बिहार के आधे जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय, उत्तर बिहार के 19 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट। नदियों का जलस्तर बढ़ा रही चिंता..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून का तांडव लगातार जारी है और ऐसे में 6 अगस्त को अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर बिहार के 19 जिलों (सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, शिवहर, वैशाली, सारण, गोपालगंज, सिवान, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार और बांका) में भारी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही इन जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे नदियों के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पटना, गया, भोजपुर और बक्सर जैसे दक्षिण बिहार के जिलों में आंशिक बादल छाए हैं और हल्की बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार यह बारिश का सिलसिला 11 अगस्त तक जारी रह सकता है।


गंगा, कोसी, गंडक, बागमती और महानंदा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है। 5 अगस्त को गंगा नदी भागलपुर में खतरे के निशान (33.88 मीटर) से 0.45 मीटर ऊपर थी, जबकि कोसी नदी सुपौल में 1.5 मीटर और खगड़िया में 0.8 मीटर ऊपर बह रही थी। नेपाल और उत्तर बिहार में लगातार बारिश ने नदियों में पानी का प्रवाह बढ़ा दिया है। बिरपुर बैराज से 5 अगस्त को 5.79 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो 56 साल में सबसे अधिक है। भागलपुर, बक्सर और पटना के निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे 16.28 लाख लोग प्रभावित हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है।


मंगलवार को पटना में तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 25.4 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम) दर्ज किया गया, जबकि AQI 60 रहा। मुजफ्फरपुर (30.4°C, AQI 50), गया (31.5°C, AQI 62), पूर्णिया (32.5°C, AQI 33) और भागलपुर (33.5°C, AQI 64) में भी बारिश और उमस का मिश्रित असर देखा गया।


आपदा प्रबंधन विभाग ने निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राहत शिविर शुरू किए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 अगस्त को आपातकालीन नियंत्रण कक्ष का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को तटबंधों की 24x7 निगरानी के निर्देश दिए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं और हेल्पलाइन नंबर (0612-2292024) सक्रिय है। लोगों से नदियों के किनारे न जाने और बच्चों को पानी से दूर रखने की अपील की गई है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें