ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

धन की उगाही करने वाले को पंचायती राज मंत्री ने किया आगाह, कहा.. शिकायत मिली तो किसी को नहीं छोड़ूंगा

बिहार में विजिलेंस की कार्रवाई तेज है। इसी क्रम में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने रिश्वतखोरों और दलालों को चेतावनी देते हुए आम जनता से सीधे शिकायत करने की अपील की है। कहा कि कोई उगाही करता है तो सीधे मुझे बताये सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।

bihar
घूसखोरों को चेतावनी
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में घूसखोरों पर लगातार विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। निगरानी की एक्शन के बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि विजिलेंस आए दिन घूस लेने वालों को दबोच रही है। रिश्वत लेने वालों के खिलाफ पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश भी खड़े हो गये हैं।


ऐसे रिश्वतखोंरो पर निशाना साधते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने आम लोगों से यह अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति मेरा या किसी अन्य अधिकारी/ कर्मी का नाम लेकर आपसे धन की उगाही की बात करता है तो उसकी सूचना मुझे दें। ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री दीपक प्रकाश ने आगे कहा कि पंचायती राज विभाग के तहत कुछ निर्माणाधीन परियोजनाओं का उन्होंने निरीक्षण किया। 


निरीक्षण पर निकलने के पूर्व एक विचित्र बात की उन्हें जानकारी हुई। शुभचिंतकों ने बताया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करने से बदनामी की संभावना होती है। मुझे यह बात अटपटी लगी। जब मैंने उनसे पूछा तब पता चला कि कुछ लोग निरीक्षण के बहाने धन की उगाही का काम करते हैं।


मंत्री दीपक प्रकाश ने ऐसे लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए यह कहा कि यह सब अब नहीं चलेगा। यदि इस तरह की शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अन्य लोगों से यह विनती की है कि यदि कोई धन की उगाही का काम करता हो तो उसकी सूचना डायरेक्ट मुझे दें। ऐसे लोगों पर हम सख्त कार्रवाई करेंगे।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें