ब्रेकिंग
Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ?

Bihar Budget Session : ई लड़की है..! राबड़ी पर भड़के CM नीतीश, ई तीन गो ज्यादा हल्ला कर रही है, उप सभापति से कहा- हंगामा करने वालों पर एक्शन लीजिए

बिहार विधान परिषद में विपक्षी एमएलसी के हंगामे के बीच सीएम नीतीश कुमार ने कड़ा संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं और विपक्ष पर कार्रवाई की जरूरत बताते हुए सबका विकास सुनिश्चित करने की बात कही।

Bihar Budget Session : ई लड़की है..! राबड़ी पर भड़के CM नीतीश, ई तीन गो ज्यादा हल्ला कर रही है, उप सभापति से कहा- हंगामा करने वालों पर एक्शन लीजिए
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Budget Session : बिहार विधान परिषद में आज सदन की कार्यवाही के बीच विपक्षी दलों के विधान पार्षदों के तरफ से जमकर शोरगुल किया जा रहा था जिसके बाद नेता सदन नीतीश कुमार अपनी जगह से खड़े हुए और विपक्षी एमएलसी को जमकर सुनाया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि तुम लोग कुछ किए हो सिर्फ हल्ला करना जानते हो और यह तीन लोग जो महिला है वह हल्ला कर रही है वह क्या जानती है वह कुछ जानती भी है। ई  जो लड़की हैं (राबड़ी देवी के तरफ इशारा करते हुए) वह क्या जानती है? 


सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज तक उस तरफ के लोग यानी राजद के लोग ने कभी किसी महिला को बढ़ावा दिया है। कभी किसी महिला के लिए कोई काम किया है। हम लोग सबका साथ और सबका विकास के लिए काम कर रहे हैं और जो भी गड़बड़ करता है उसे पर एक्शन होता है। यह लोग भी बहुत हल्ला कर रहा है इन लोगों पर भी एक्शन लेना चाहिए।


इसके आगे नीतीश कुमार ने कहा कि -  यह कोई तरीका है इसका क्या मतलब है इन लोगों ने कोई काम नहीं किया है और कितना बिहार आगे और बढ़ने वाला है बिहार। इसलिए जान लीजिए इन लोगों का कोई मतलब नहीं है सब फालतू हल्ला कर रहा है।


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में कार्य किया है और बिहार को विकसित करने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। चाहे वह महिला सशक्तिकरण हो, शिक्षा, स्वास्थ्य या विकास के अन्य क्षेत्रों में काम हो, सबका ध्यान रखा गया है। इसके विपरीत विपक्षी दलों के लोग सिर्फ शोर मचाने और अवरोध पैदा करने में लगे रहते हैं।


सीएम ने कहा कि बिहार की प्रगति का मुख्य कारण यह है कि सरकार ने हर निर्णय में सबका विकास और सहयोग सुनिश्चित किया है। उन्होंने विरोधियों को चेतावनी दी कि बिना काम किए सिर्फ हल्ला करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने विपक्षी एमएलसी के रवैये को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें भी अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और बिहार के विकास में योगदान देना चाहिए।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें