ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Gandak River Bridge: बिहार से यूपी अब कुछ मिनटों में! 4000 करोड़ का पुल बदल देगा सफर की तस्वीर!

Gandak River Bridge: बिहारवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गंडक नदी पर बनने वाला 10 किलोमीटर लंबा पुल जल्द ही बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा को बेहद आसान बना देगा।

NH-727, Bihar-UP Connectivity, Gandak River Bridge, Infrastructure Development in Bihar, Kushinagar Road Project, Rural Road Construction, Farmers Issues in Bridge Project
बिहार-यूपी को जोड़ेगा 10 किमी लंबा पुल
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Gandak River Bridge: सीमांचल के लोगों के लिए बड़ी सौगात सामने आ रही है। गंडक नदी पर पिपरासी से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के जटहां होते हुए बेलवनिया नेशनल हाईवे तक करीब 20 किलोमीटर लंबी सड़क और लगभग 10 किलोमीटर लंबे पुल के निर्माण की तैयारी पूरी हो चुकी है। यह पुल बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (BSRDC) द्वारा करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।


बीएसआरडीसी अधिकारियों ने फाइनल सर्वे पूरा कर लिया है। स्थल निरीक्षण और मार्किंग भी संपन्न हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की संभावना है। यह परियोजना नेशनल हाईवे 727 को जोड़ेगी, जिससे बिहार और यूपी के बीच आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा।


जहां एक ओर आम लोगों में पुल निर्माण को लेकर उत्साह का माहौल है, वहीं पिपरासी और मधुबनी प्रखंड के किसानों की चिंता भी सामने आ रही है। उनका कहना है कि पुल निर्माण के बाद दियारा क्षेत्र तक पहुंचने का रास्ता कठिन हो सकता है, जिससे खेती प्रभावित होगी। कृषकों प्रेम यादव, शैलेन्द्र मिश्र और कन्हैया कुमार ने सुझाव दिया है कि पुल के बीच में कहीं पर एक वैकल्पिक उतार या मार्ग की व्यवस्था कर दी जाए, जिससे खेतों तक आवागमन में कोई परेशानी न हो।


पुल निर्माण से एक ओर जहां विकास की नई रेखा खिंचेगी और बिहार-यूपी की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, वहीं स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन अगर किसानों के सुझावों को अमल में लाए, तो यह परियोजना सभी के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।


इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें