ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में

भोजपुर जिले में मोटरयान निरीक्षक (MVI) की गाड़ी से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। ट्रक मालिकों की सूचना पर पुलिस ने गाड़ी जब्त कर दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक कथित तौर पर महिला MVI का भतीजा बताया जा रहा है।

Bihar Transport News, Bhojpur News, Ara News, MVI Bhojpur, Illegal recovery Bihar, E-challan scam Bihar, Transport Department Bihar, Truck Owner Association Bhojpur, Bihar corruption news
© self
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Transport News: बिहार में अफसरों का माफिया राज चल रहा है. अफसर दलालों के माध्यम से खुल्लमखुल्ला वसूली करा रहे. परिवहन विभाग के कई मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षकों ने सारी सीमाओं को लांघ दिया है. आरा में एक एक ऐसे ही खेल का खुलासा गाड़ी मालिकों ने किया है. बताया जाता है कि भोजपुर में पदस्थापित एक मोटरयान निरीक्षक का भतीजा गाड़ी का अवैध चालान काट कर वसूली कर रहा था. विवाद बढ़ा तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मोटरयान निरीक्षक की गाड़ी और उस पर सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है.

भोजपुर में पकड़ा गया बड़ा खेल 

भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) की गाड़ी में बैठकर प्राइवेट लोगों के द्वारा ट्रैक्टर, ट्रक सहित अन्य वाहनों से अवैध वसूली की जा रही थी। इस दौरान उन लोगों के द्वारा वाहन मालिकों को ई-चालान  के नाम पर डराया धमकाया जा रहा था और पैसे की उगाही की जा रही थी। इसी क्रम में वाहन मालिकों द्वारा उससे पूछताछ किया गया, शंका होने के बाद लोगों ने मोटरयान निरीक्षक की गाड़ी पर बैठे लोगों को बंधक बना लिया। 

मोटरयान निरीक्षक की गाड़ी जब्त..दो पकड़े गए 

भोजपुर जिला ट्रक ऑनर एसोशिएशन के अध्यक्ष अजय यादव ने इसकी सूचना भोजपुर एसपी को दी. सूचना के जिले के नवादा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में ले लिया. साथ ही दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है. बताया जाता है कि पकड़ा गया शख्स जिले में पदस्थापित एमवीआई का भतीजा है. उसके मोबाइल में बड़ी संख्या में गाड़ियों की तस्वीर पाई गई है. अब पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें