ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

Bihar Teacher News: शिक्षकों का वेतन नहीं तो अफसरों का भी नहीं, ACS एस.सिद्धार्थ ने सभी DEO को ऐसा आदेश क्यों जारी किया ? जानें...

शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए आदेश जारी किया है कि जब तक सभी शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हो जाता, तब तक जिला स्तर के अधिकारियों और कर्मियों को वेतन नहीं मिलेगा। सभी DEO को पत्र भेज कर इस आदेश को सख्ती से लागू करने को कहा गया है।

Bihar Teacher News, बिहार शिक्षक वेतन, शिक्षा विभाग आदेश, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वेतन भुगतान, शिक्षक समाचार बिहार
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने पत्र जारी किया है. सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेज पत्र में विभाग ने कहा है कि शिक्षकों का जब तक वेतन भुगतान नहीं होता है, आप सभी का वेतन नहीं मिलेगा. 

शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सह निदेशक (प्रशासन) ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. जिसमें कहा है कि सभी कोटि के शिक्षकों के वेतन भुगतान के बाद ही जिला स्तरीय पदाधिकारी-कर्मियों का वेतन भुगतान होगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखे पत्र में कहा गया है कि ऐसी सूचना मिल रही है कि विभिन्न जिलों में आवंटन के बाद भी कुछ शिक्षकों का वेतन भुगतान समय से नहीं किया जाता है. जिससे उनके परिवार पर प्रतिकूल असर पड़ता है.शिक्षकों का समय से वेतन भुगतान नहीं होने पर वह सीधे मुख्यालय के पदाधिकारी से संपर्क कर रहे हैं.

 शिक्षा विभाग की प्राथमिकता सभी कोटि के शिक्षकों का समय से वेतन भुगतान करना है . इसकी पूर्ण जवाब देही जिला शिक्षा पदाधिकारी की है. यदि किसी शिक्षक का तकनीकी कारण से वेतन भुगतान नहीं हो रहा है तो जिला शिक्षा पदाधिकारी मुख्यालय के संबंधित अधिकारी से संपर्क कर वेतन भुगतान कराने के लिए जिम्मेदार हैं. अब सभी कोटि के शिक्षकों के वेतन भुगतान समय से करवाने के बाद ही जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों का वेतन भुगतान होगा. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें