ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar Teacher News: बिहार के एक हजार से अधिक शिक्षकों के खिलाफ एक्शन की तैयारी, DEO ने दिए जांच के आदेश

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों के कई नियमों को बदला गया है जहां शिक्षकों के उपस्थिति दर्ज करने के लिए ई-शिक्षा कोष एप का उपयोग जाता है। दरअसल, भागलपुर का मामला सामने आ

Bihar Teacher News
1007 शिक्षकों के अटेंडेस अपडेट
© google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों के कई नियमों को बदला गया है जहां शिक्षकों के उपस्थिति दर्ज करने के लिए ई-शिक्षा कोष एप का उपयोग जाता है। दरअसल, भागलपुर का मामला सामने आया है, जहां इस एप पर 1007 शिक्षकों की उपस्थिति अपडेट नहीं हुआ है। इस गंभीर लापरवाही पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने तुरंत कारवाही करते हुए इससे संबंधित शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों से जवाब मांगा है।


DEO की जांच में भागलपुर के सात स्कूल ऐसे पाए गए हैं, जहां शिक्षकों की उपस्थिति लगातार शून्य है। भागलपुर ज़िला के सात ऐसे स्कूल जहां 1007 शिक्षकों के अटेंडेस अपडेट नहीं होने का मामला सामने आया है। 


कौन-कौन से स्कूल शामिल है

प्राथमिक विद्यालय रुदलपुर सन्हौला

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुल्तानगंज

राजकीय प्राथमिक विद्यालय जरलाही (नगर निगम)

प्राथमिक विद्यालय बालिका मानिकपुर

प्राथमिक विद्यालय गंगटी

डीपीईपी प्राथमिक विद्यालय सबौर

कन्या प्राथमिक विद्यालय परमानंदपुर नाथनगर


जानकारी के अनुसार, इनमें से तीन स्कूल ऐसे हैं, जहां शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने वाला ही कोई नहीं है। जब खंड में शिक्षा अधिकारियों से जानकारी ली गई, तो पता चला कि इन स्कूलों के शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। डीईओ राजकुमार शर्मा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी शिक्षकों की उपस्थिति ई-शिक्षा कोष एप पर दर्ज होना आवश्यक है। अगर कोई शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित रहता है या जानबूझकर उपस्थिति दर्ज नहीं करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


अधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है कि 1007 शिक्षक ई-शिक्षा कोष एप पर उपस्थित नहीं थे वहीं DEO ने सख्त लहजे में कहा कि जो शिक्षक तय समय पर स्कूल नहीं पहुंचेंगे और अपना उपस्थिति दर्ज नहीं करेंगे, उनके खिलाफ निलंबन और वेतन रोकने जैसी कार्रवाई की जाएगी। अगर वार्कनिंग देने  पर भी शिक्षक मनमाना करते है, तो कड़ी से कड़ी कारवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें