ब्रेकिंग
भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहभ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह

Bihar Teacher: छुट्टियों को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा ऐलान, शिक्षकों में ख़ुशी की लहर; क्या है नया नियम?

Bihar Teacher: बिहार में शिक्षकों के लिए छुट्टी लेना अब हुआ आसान। नई गाइडलाइन 2025 के तहत ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 10 तरह की छुट्टियों के लिए ऑनलाइन करें आवेदन। अब से मिलेंगी कई प्रकार की छुट्टियां।

Bihar Teacher
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Teacher: बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए छुट्टी लेने की प्रक्रिया को अब पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी कर दिया है। अब प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक ई-शिक्षाकोष पोर्टल के जरिए 10 प्रकार की छुट्टियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।


शिक्षा विभाग के उप सचिव अमित कुमार पुष्पक ने इस बारे में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस नए सिस्टम को तत्काल लागू किया जाए। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि जिलों में पहले की तरह अलग-अलग नियमों और पारदर्शिता की कमी से होने वाली परेशानियों को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके।


नए नियम के तहत प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक, सहायक शिक्षक, विशेष शिक्षक और विद्यालय अध्यापक इस ऑनलाइन प्रक्रिया का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि, स्थानीय निकायों (जैसे नगर परिषद या पंचायत) द्वारा नियुक्त शिक्षकों पर यह नियम लागू नहीं होगा।


शिक्षक अब 16 दिन की आकस्मिक छुट्टी, 180 दिन की मातृत्व/प्रसव अवकाश, शिशु देखभाल अवकाश, पितृत्व अवकाश, उपार्जित अवकाश, आधे वेतन पर अवकाश, रूपांतरित अवकाश, असाधारण अवकाश और 180 दिन तक की अदेय अवकाश के लिए आवेदन कर सकेंगे। इन सभी के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।


इसके अलावा छुट्टी स्वीकृति की प्रक्रिया को भी समयबद्ध और व्यवस्थित किया गया है। मातृत्व और पितृत अवकाश के लिए 7 दिन के अंदर फैसला लिया जाएगा, जबकि आधे वेतन पर अवकाश की कोई अधिकतम सीमा नहीं होगी। अदेय अवकाश को बाद में उपार्जित अवकाश से समायोजित किया जा सकेगा, लेकिन असाधारण अवकाश में वेतन नहीं मिलेगा।


शिक्षा विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि छुट्टियों के कारण स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके लिए एक ही समय में कई शिक्षकों को छुट्टी देने से बचा जाएगा। डीपीओ स्थापना सुभाष कुमार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब से कोई भी छुट्टी ऑफलाइन स्वीकृत नहीं होगी।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें