ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बिहार सरकार ने बैंकों को दिया हर बिहारी का खाता खोलने का लक्ष्य,आधार-मोबाइल से जुड़ेंगे सभी अकाउंट

PATNA : बिहार सरकार ने बैंकों को बिहार के सभी नागरिकों का खाता खोलने का लक्ष्य दिया है। वहीं सभी अकाउंट को अधार और मोबाइल से जोड़ने का निर्देश दिया गया है। कोरोना संकट क

बिहार सरकार ने बैंकों को दिया हर बिहारी का खाता खोलने का लक्ष्य,आधार-मोबाइल से जुड़ेंगे सभी अकाउंट
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार सरकार ने बैंकों को  बिहार के सभी नागरिकों का खाता खोलने का लक्ष्य दिया है। वहीं सभी अकाउंट को अधार और मोबाइल से जोड़ने का निर्देश दिया गया है। कोरोना संकट के बीच पहली बार स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक के बादउपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने विस्तार से सरकार की योजनाएं बतायी हैं। 

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के बीच हुए लॉकडाउन में बैंकों ने सराहनीय भूमिका अदा की है। उन्होनें कहा कि ये देश भर में खुले जनधन खाते का ही कमाल था कि बिहार सरकार ने संकट के दौरान 14,300 करोड़ रुपये गरीबों के खाते में डाले। डीबीटी( डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) के जरिए बिना किसी बिचौलिए के ये पैसे गरीबों के खाते में पहुंचें।  मोबाइल और आधार से खातों के जुड़े होने से ये काम आसानी से संभव हो सका। 

सुशील मोदी ने बताया कि बिहार में इस समय 10 करोड़ 12 लाख एक्टिव खाते हैं। 6 करोड़ 98 लाख खाता मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है जबकि 7 करोड़ 76 लाख खाते अधार से जुड़े हुए हैं। डिप्टी सीएम ने बैंकों को टारेगट देते हुए कहा कि राज्य में हर किसी का अपना खाता हो बैंक इस लक्ष्य को पूरा करें, साथ ही साथ  बैंक सभी खातों को आधार और मोबाइल से जोड़ने की प्रकिया में भी तेजी लाएं।


डिप्टी सीएम ने इस दौरान ग्राहक सेवा केन्द्र और बैंक मित्रों के भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि इन दोनों की भूमिका की राज्य में और भी ज्यादा विस्तार की जरूरत है। बिहार के सभी 44 हजार गावों में उन्होनें इसे खोले जाने की वकालत की । साथ ही डिप्टी सीएम ने गांवों तक बैंकों के ब्रांच खोले जाने पर बल दिया।


इस मौके पर उन्होनें बिहार में आत्मनिर्भर भारत के पैकेज के काम पर भी विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बिहार सरकार ने बिहार के 12 लाख दुग्ध किसानों को भी केसीसी से जोड़ने का फैसला लिया है। उन्होनें कहा कि बिहार के 75 हजार वेंडरों को चिन्हित किया गया है जिन्हें 10 हजार तक का लोन दिया जाएगा। वहीं  11 लाख 31 हजार किसानों को मॉरिटोरियम की सुविधा दी गयी है। किसानों को 31 अगस्त का समय दिया गया है, इस अवधि तक लोन नहीं चुकाने पर उन्हें किसी तरह का फाइन नहीं चुकाना होगा।




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें