ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: बिहार में 78 बालू घाटों के सरेंडर में बड़ी साजिश का खुलासा, विजय सिन्हा ने किया सख्त कार्रवाई का ऐलान

बिहार में 78 बालू घाटों के सरेंडर में साजिश का खुलासा हुआ है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने संवेदकों पर रोक और सिक्योरिटी मनी जप्त करने की घोषणा की। साथ ही 71 गुप्त सूचनादाताओं को 'बिहार खनन योद्धा पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में 78 बालू घाटों के सरेंडर के पीछे बड़ी साजिश सामने आई है। यह जानकारी खुद उपमुख्यमंत्री और भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में दी। 


डिप्टी सीएम ने कहा कि इन संवेदकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और वे आगे किसी भी बालू खनन निविदा में भाग नहीं ले सकेंगे। विजय सिन्हा ने बताया कि बालू माफियाओं ने साजिश कर 78 घाटों का सरेंडर किया, जिससे विभाग को लगभग 700 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। 


इनके खिलाफ विभाग सिक्योरिटी मनी जब्त करेगा और वे किसी भी रूप में खनन निविदाओं में आवेदन नहीं कर पाएंगे, न ही दूसरी कंपनी से जुड़कर आवेदन कर सकेंगे। डिप्टी सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विभाग की 100 दिन की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। 


उन्होंने बताया कि 71 गुप्त सूचनादाताओं को 'बिहार खनन योद्धा पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। इनाम राशि डिजिटल माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी गई। बड़ी गाड़ी पकड़वाने पर 10,000 रुपये और छोटी गाड़ी पकड़वाने पर 5,000 रुपये का इनाम दिया गया था। इस कदम से सरकार ने बालू माफियाओं पर नियंत्रण और खनन क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें