ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

बिहार में घटिया सड़क निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, दरभंगा की कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

दरभंगा की R.L. Choudhary Infratech Pvt. Ltd. को गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण के कारण 10 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कार्रवाई की पुष्टि की और कहा कि ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।

बिहार न्यूज
गड़बड़ करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DARBHANGA: सड़कों की गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वाले ठेकेदारों पर अब सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पथ निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दरभंगा स्थित निर्माण कंपनी R.L. Choudhary Infratech Pvt. Ltd. को 10 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण प्रमाणित होने के बाद की गई। घटिया सड़क निर्माण के बाद यह कार्रवाई की गयी है। पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने कह दिया है कि ऐसे ठेकेदारों को चिन्हित किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


दरभंगा पथ प्रमंडल अंतर्गत महात्मा गांधी कॉलेज से अलीनगर पीडब्ल्यूडी पथ, खर्गा सहनी चौक, परमेश्वर चौक होते हुए बेला दुर्गा मंदिर तक सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य में गंभीर अनियमितता सामने आई। जांच में पाया गया कि एक किलोमीटर हिस्से में कराए गए सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य की गुणवत्ता मानकों से काफी कम है। तकनीकी जांच में सड़क की निर्धारित मजबूती 407.888 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर होनी चाहिए थी, जबकि वास्तविक मजबूती मात्र 166.828 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर पाई गई जो मानक के आधे से भी कम है ।


विभाग ने संवेदक से 16 मई 2025 और 4 जुलाई 2025 को स्पष्टीकरण मांगा। बाद में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराते हुए 1 सितंबर 2025 को पुनः जवाब देने को कहा गया। संवेदक द्वारा 25 सितंबर 2025 को दिए गए उत्तर की जांच TTRI से कराई गई, जिसकी 10 दिसंबर 2025 की रिपोर्ट में भी निर्माण कार्य को गुणवत्ताविहीन बताया गया।


समीक्षा के बाद संवेदक का स्पष्टीकरण अस्वीकार कर दिया गया। बिहार ठीकेदारी निबंधन नियमावली 2007 के नियम-11 (क) (ii) तथा विभागीय प्रावधानों के तहत कंपनी को आदेश की तिथि से अगले 10 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इस अवधि में कंपनी विभाग की किसी भी निविदा में भाग नहीं ले सकेगी।सरकार की इस कार्रवाई को घटिया निर्माण कार्य के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें