ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Road Project: अब बिहार-झारखंड के बीच सफर होगा आसान, भागलपुर में एक और फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया शुरू, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

Bihar Road Project: बिहार में चुनावी साल के दौरान सड़क परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। भागलपुर में एक और फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिससे बिहार-झारखंड के बीच सफर आसान होगा।

Bihar Road Project
भागलपुर में एक और फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया शुरू
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Road Project: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी साल है, लिहाजा सरकार की ओर से सड़क परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। बिहार और झारखंड के बीच एक और फोरलेन सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। बिहार के भागलपुर जिले के एकचारी से झारखंड के गोड्डा अंतर्गत महगामा तक यह सड़क करीब 27.25 किलोमीटर में बनेगा।


भागलपुर जिले में एकचरी की ओर इसकी लंबाई 14.30 किमी होगी। यह हिस्सा ग्रीनफील्ड है। जहां नये अलाइनमेंट पर यह फोरलेन बनना है। 1006 करोड़ से बनने वाले इस सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। महगामा-एकचारी फोरलेन सड़क तैयार होने में ढाई साल का टारगेट फिक्स किया गया है।


इसे बनाने वाली एजेंसी बहाल की जा रही है। एनएचएआइ मुख्यालय की ओर से टेंडर जारी किया गया है। जिसका टेक्निकल बिड अगले 20 से 25 दिनों के अंदर खोल दिया जाएगा। फाइनेंशियल बिड खोलकर एजेंसी का चयन किया जाएगा, जिसके बाद सड़क निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। बिहार से झारखंड सीमा तक कुल 14.30 किलोमीटर जमीन अधिग्रहण भागलपुर जिले में होगा जिसकी प्रकिया जारी है। भागलपुर के एकचारी से झारखंड के महगामा के बीच बनने वाली इस सड़क योजना में कुछ बदलाव भी किया गया है। अब यहां एयरस्ट्रीप नहीं बनेगा।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें