Bihar Road News: पथ निर्माण विभाग के एक कार्यपालक अभियंता को दंड दिया गया है. रिटायरमेंट के बाद पेंशन राशि से कटौती की गई है. इस संबंध में पथ निर्माण विभाग ने पत्र जारी किया है.
नागेंद्र भगत ने किया था बड़ा खेल
राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल भागलपुर के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता नागेंद्र भगत पर गंभीर आरोप थे. आरोप था कि इन्होंने संवेदक के द्वारा समर्पित चालान का सत्यापन कराये बिना ही फर्जी चालान के आधार पर आंशिक भुगतान किया. जांच में 20 में से 19 चालान फर्जी पाए गए. कार्यपालक अभियंता ने फर्जी चालान के आधार पर 3 लाख रू का आंशिक भुगतान किया था.
रिटायरमेंट के बाद मिली सजा
इस आरोप में 30 दिसंबर 2022 के प्रभाव से नागेंद्र भगत के खिलाफ विभागीय कार्यवाही संचालित की गई. तत्कालीन कार्यपालक अभियंता पर कई अन्य गंभीर आरोप थे . इसके बाद विभागीय कार्यवाही संचालित कर रिटायरमेंट के बाद भी राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल भागलपुर के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता नागेंद्र भगत की पेंशन से दो वर्षों तक पांच फ़ीसदी की कटौती का दंड दिया गया है. पथ निर्माण विभाग की तरफ से यह अधिसूचना जारी की गई है.





