Bihar Police: बिहार पुलिस सेवा के 37 अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है. इस संबंध में गृह विभाग ने 2 सितंबर को अधिसूचना जारी किया है. दो पुलिस अधिकारियों को स्टाफ ऑफिसर में प्रोन्नत किया गया है. ये अब तक अपर पुलिस अधीक्षक थे. एक वरीय डीएसपी को अपर पुलिस अधीक्षक में प्रमोशन दिया गया है. वहीं 34 डीएसपी को वरीय पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है.
दो एएसपी को स्टाफ ऑफिसर बनाया गया
वरीय पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार शर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक वेतनमान स्तर-12 में प्रोन्नति दी गई है . वहीं अपर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार और मनोज कुमार को स्टाफ ऑफिसर में प्रोन्नत किया गया है. इन्हें वेतनमान सत्र-13 का लाभ मिलेगा. जबकि 34 डीएसपी को वरीय पुलिस उपाधीक्षक वेतनमान स्तर-11 में प्रोन्नति दी गई है .
34 डीएसपी को वरीय पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
सुधीर कुमार, गौरव पांडे, कुमार सागर, गौतम कुमार, सुनील कुमार पांडेय, पंकज कुमार मिश्रा, सुबोध कुमार,सत्यकाम, खुर्शीद आलम, जितेश पांडेय, आदित्य कुमार ,फखरे आलम, रविंद्र मोहन प्रसाद, विनोद कुमार, अमित कुमार, अशोक कुमार, चंद्रभूषण मिश्रा, अनिल कुमार, राजू कुमार सिंह, विनय कुमार राय, अमरेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, इंद्रजीत बैठा, नवीन कुमार, अशोक कुमार आजाद, जयप्रकाश सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, मुकुल परिमल पांडेय, जयप्रकाश तिवारी, अतनु दत्ता, ओमप्रकाश, ओमप्रकाश सिंह, अजय कुमार झा और मुकेश कुमार साह को वरीय डीएसपी बनाया गया है.





