ब्रेकिंग
टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबटेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

Bihar News: पुल से नीचे गिरी बारात जा रही दूल्हे की कार, पांच लोग थे सवार; जानिए.. फिर क्या हुआ?

Bihar Accident: खगड़िया जिले की है, जहां शादी समारोह में जा रही दूल्हे की गाड़ी भूरिया पुल से गंगा की उपधारा में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की जान बाल-बाल बची.

Bihar Accident
बिहार एक्सिडेंट
© google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Accident: खगड़िया से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बीते सोमवार देर रात शादी करने जा रहे एक दूल्हे राजा की गाड़ी पुल से नदी में गिर गई। यह हादसा तब हुआ, जब शादी समारोह में जा रहे दूल्हे की गाड़ी अनियंत्रित होकर भूरिया पुलिया से नीचे गंगा की उपधारा में गिर गई। इस दुर्घटना में कार सवार पांच लोगों की जान मुश्किल से बचाई जा सकी और बड़ा हादसा होते-होते टल गया, बारातियों और स्थानीय लोगों की जल्दबाजी से सभी को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।


घटना की पुष्टि करते हुए बताया गया कि दूल्हे की पहचान गोगरी प्रखंड के इटहरी पंचायत निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मधुबनी जिले में दरोगा के पद पर तैनात हैं। हादसे के वक्त नीतीश कुमार के साथ उनके चार रिश्तेदार भी गाड़ी में सवार थे, जिनमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज खगड़िया के एक स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की देर रात लगभग 40 गाड़ियों का बारात काफिला खगड़िया जिले के संसारपुर की ओर जा रहा था। उसी दौरान, जैसे ही गाड़ियाँ भूरिया पुलिया के पास पहुंचीं, दूल्हे की गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी। हालांकि, दुर्घटना के बावजूद ग्रामीणों और बारातियों की मदद से दूल्हे को सुरक्षित बाहर निकाला गया और किसी तरह उसे शादी के मंडप तक पहुंचाया गया। जहां सभी रस्मों को पूरा करते हुए शादी संपन्न कराई गई।


यह दुर्घटना उस सड़क की दुर्दशा की ओर इशारा करती है, जिसे लेकर स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भूरिया पुलिया और उससे जुड़ी सड़क बारिश के दिनों में चलने लायक नहीं रह जाती। इस रास्ते पर अक्सर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पुल और रास्ते की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। साथ ही, इलाके की जनता ने यह भी अपील की है कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित बनाया जाए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें