ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

Bihar News: बिहार में बारिश ने जमकर मचाई तबाही, आज इन जिलों की बारी; जारी हुआ अलर्ट

Bihar News: बिहार के 16 जिलों में भारी बारिश से जलजमाव, खगड़िया में 206 मिमी वर्षा। पटना में अगले 24 घंटे गरज के साथ बारिश, किशनगंज में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में मानसून की जोरदार सक्रियता ने एक बार फिर कई जिलों में आफत मचा दी है। राजधानी पटना समेत 16 जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से जलजमाव की स्थिति बन गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और हल्की से भारी बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। खगड़िया जिले में बीते 24 घंटों में सर्वाधिक 206 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसने कई इलाकों में जनजीवन को प्रभावित किया है।


जबकि पटना में बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे शहर के कई हिस्सों, खासकर कंकड़बाग, पटना जंक्शन और पटना सिटी में जलजमाव की समस्या देखी गई। बीते 24 घंटों में पटना में 29.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है और अगले 24 घंटों में भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। किशनगंज, अररिया और सुपौल जैसे उत्तरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि पटना, गया, भागलपुर और अन्य दक्षिणी जिलों में मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने वज्रपात के खतरे को देखते हुए किसानों और खुले में काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है।


बीते 24 घंटों में खगड़िया के मानसी में 188.6 मिमी, सारण के परसा में 157.4 मिमी, किशनगंज के तैबपुर में 135.2 मिमी और अररिया के रानीगंज में 122.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। अन्य क्षेत्रों जैसे पूर्णिया, रोहतास, और बेगूसराय में भी 76-98 मिमी तक वर्षा हुई, जिसने नदियों के जलस्तर को और बढ़ा दिया है। गंगा, कोसी, और बागमती जैसी नदियां कई जगहों पर खतरे के निशान के करीब हैं, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। किशनगंज में 33 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और 15 अगस्त को गया और पश्चिम चंपारण में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


तापमान की बात करें तो बारिश ने उमस भरी गर्मी से कुछ राहत जरूर दी है। पटना का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गया में अधिकतम 26.8 डिग्री और भागलपुर में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मोतिहारी में सबसे अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें